इंदौर में नहीं सुधर रहे हालात, फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू



इंदौर
: शहर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पांच दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। यानी अब 26 अप्रैल सुबह 6 बजे शहर में पाबंदियां लागू रहेगी। शहर में हर दिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में इंदौर शहर में कोरोना कर्फ्यू 19 अप्रैल से आगे बढ़ाने के संकेत दे दिए गए थे। इसमें जनता और समाज के विभिन्न वर्गों को भी विश्वास में लेकर कोई निर्णय लिए जाने की बात सामने आ रही थी। कोरोना के इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल में कोविड केयर सेंटर बनाने जाने पर भी चर्चा हुई।

Comments