खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन, RT-PCR टेस्ट भी हो रहे फेल

 



नई दिल्ली:
कोरोना की दूसरी लहर पहले से कई ज्यादा खतरनाक है। इस लहर में कोरोना अपने कई रूप बदल रहा है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन जानलेवा बनता जा रहा है। इसे पकड़ पाने में RT-PCR टेस्ट लगातार फेल हो रहा है। वायरस शारीर में है लेकिन टेस्ट निगेटिव आ रहा है। RT-PCR टेस्ट भी अब सौ फीसदी भरोसेमंद नहीं रहा।

दरअसल, कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं? इसके लिए पहले एंटीजेन टेस्ट करवाया जाता है, जिससे ये पता चलता है कि कोई व्यक्ति वायरस के संपर्क में आया या नहीं, लेकिन इसके नतीजे पर निश्चिंत नहीं हो सकते। इस टेस्ट पर बह्रोसा कम था इसलिए RT-PCR टेस्ट को फाइनल नतीजा माना जा रहा था, लेकिन अब RT-PCR  टेस्ट भी अंतिम कसौटी नहीं है।

RT-PCR टेस्ट के नतीजे 20 फीसदी तक गलत साबित हो रहे हैं। यानी हर 5 में से एक व्यक्ति का टेस्ट रिज़ल्ट सही नहीं है।कई राज्यो में ऐसे मरीज मिल रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण हैं लेकिन टेस्ट बार-बार निगेटिव आ रहा है। ये कोरोना की दूसरी लहर का कहर है, सवाल ये है कि टेस्ट में वायरस पकड़ में क्यों नहीं आ रहा?

जवाब में इसकी कई वजह हैं-

वायरस नाक या गले में मौजूद न हो.. तो नतीजा सही नहीं आएगा।

 अगर वायरल लोड यानी वायरस की संख्या ज्यादा नहीं थी.. तो भी नतीजा सही नहीं आएगा।

गले या नाक की जगह वायरस का इनफेक्शन सीधे फेफड़े में हो.. तो भी सही नतीजा मिलना मुश्किल है।


Comments