इंदौर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, भेज रहे 10 आक्सीजन जनरेटर


इंदौर: कोरोना की मार झेल रहे इंदौर की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर आगे आए है। शहर में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए सोनू सूद ने कोरोना मरीजों के लिए 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर भेजने का फैसला लिया है। उन्होंने खुद वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है। 

यहां देखें सोनू सूद का वीडियो संदेश-

सोनू सूद ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आप सभी इंदौरवासी अपना खास ध्यान रखें इस महामारी में, कल मुझे पता चला था कि इंदौर में आक्सीजन की बहुत किल्लत आ रही है, इसलिए मैं आज ही 10 आक्सीजन जनरेटर इंदौर की जनता के लिए भेज रहा हूं, जिससे आपकी मुश्किलें कुछ कम हो सकें। मैं सभी इंदौरवासियों से ये गुजारिश करना चाहूंगा कि वे मिल-जुलकर जरूरमंदों के लिए योगदान दें, ताकि हम इस महामारी से जल्द से जल्द बाहर आ सकें। मुझे विश्वास है कि मां अहिल्या की इस नगरी में जब आप सब लोग जुड़कर एक-दूसरे का साथ देंगे, तो हम जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर आ सकते हैं।





Comments