भारी पड़ी लापरवाही, इंदौर में बढ़ा लॉकडाउन

 



भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना से बेकाबू हो रहे हालातों को देखते हुए सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बड़वानी,राजगढ़, विदिशा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, बालाघाट,नरसिंहपुर,सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉक डाऊन रहेगा।

इंदौर शहर,राऊ नगर,महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर  के सभी नगरों  में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक निरंतर लाॅकडाऊन रहेगा। मुख्यमंत्री की ज़िला आपदा प्रबंध समितियों के साथ 10 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ़्रेन्स हुई, जिसमें ज़िला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद ये फ़ैसला लिया गया।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के पैरामेडिकल, स्टाफ कंपाउंड, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहां कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमें उन्हें बचाना है और हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महामारी से लड़ने के लिए दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए हम अपने आप को खतरे में डालकर भी काम कर रहे हैं। अगर भगवान के बाद किसी के पास जीवन बचाने का दर्जा है तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए काम करने वालों के पास है।






Comments