भारत में तबाही मचा रहे कोरोना ने बदला रूप, इंग्लैंड में मिल रहे मरीज
नई दिल्ली: भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस अब खतरनाक रूप में दुसरे देशों में तबाही मचा रहा है। भारत में मिले कोरोना स्ट्रेन B.1.617 ने अपने दो नए म्यूटेंट रूप बना लिए हैं। ये म्यूटेंट स्ट्रेन इंग्लैंड में भी मिले हैं, जिससे वहां करीब 250 लोग संक्रमित हुए हैं। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ विभाग ने कहा है कि हम इन दोनों वैरिएंट्स की जांच कर रहे हैं, क्योंकि इन्हीं वैरिएंट्स की वजह से भारत में हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे हैं।
ब्रिटिश सरकार ने कहा कि इन दोनों नए म्यूटेंट स्ट्रेंस को मिलाकर हम 13 नए स्ट्रेंस की जांच कर चुके हैं। भारत से आए दो नए म्यूटेंट कोरोना वायरस का नाम है - B.1.617.2 और B.1.617.3. पहले म्यूटेंट वायरस B.1.617.2 की वजह से ब्रिटेन में 202 लोग बीमार हैं। दूसरे म्यूटेंट वायरस B.1.617.3 की वजह से पांच लोग बीमार है। इंग्लैंड में B.1.617 स्ट्रेन के 172 कोरोना मरीज भी हैं। कुछ और लोगों के जांच परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं।
ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मुख्य स्ट्रेन B.1.617 ने ही इस समय तबाही मचा रखी है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले हफ्ते ही भारत में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 2 लाख पार कर गई। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा भयावह है।
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि वह भारतीय कोरोना वायरस के तीनों स्ट्रेन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इन वायरसों को रोकने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं- हाथों का साफ रहना, चेहरा ढंका रहना, रेस्ट्रिक्शन का पालन करना और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना। इसके अलावा इस वायरस से बचने का फिलहाल कोई तरीका नहीं है।
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि फिलहाल इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि भारत से यूके में आए तीनों स्ट्रेंस की वजह से गंभीर समस्याएं आ रही हैं। ऐसा भी नहीं है कि वर्तमान में जो वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है, उसे ये स्ट्रेन प्रभावित करेंगे। ये वैरिएंट्स फिलहाल मौजूद सभी ज्यादातर टीकों से कमजोर हो सकते हैं। उन्हें एक हद तक निष्क्रिय किया जा सकता है।
वैज्ञानिक ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय कोरोना वायरस के दोनों म्यूटेंट का व्यवहार कैसा है। उसे कैसे रोका जा सकता है। दोनों म्यूटेंट और मुख्य वायरस की सीमाएं क्या हैं। पिछले हफ्ते ही ब्रिटिश सरकार को यह पता चला था कि भारतीय कोरोना वायरस वैरिएंट से लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस वैरिएंट का नाम है B.1.617. PHE के वैज्ञानिक इस पर ज्यादा जानकारियां जमा कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment