ऐसी ठंड: खाने के लिए उठाए और हवा में ही जम गए नूडल्स, -45 डिग्री है तापमान
नई
दिल्ली: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाके शीतलहर
की चपेट में है। वहीं, कई जगहों पर बर्फबारी के चलते पारा माइनस से 10-20
देग्री नीचे पहुंच गया है। यदि हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताए जहां ठंड
इतनी है कि चीजें हवा में ही जमने लगी है तो आप चौंक जाएंगे लेकिन ये सही
है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
तेजी से घूम रही धरती, तो क्या 24 घंटे से ज्यादा का हो जाएगा एक दिन
इस
वायरल वीडियो में एक टेबल पर प्लेट में रखा अंडा ठंड के मारे हवा में ही
जम गया है। इसके बगल में नूडल्स भी हैं, वो भी जम गए हैं। अंडे को बीच से
तोड़ा जा रह था तभी वो जम गया। वहीं नूडल्स को खाने के लिए उठाया जा रहा
था, इस बीच वो भी हवा में जम गई।
इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट
हम आपको बता दें कि यह फोटो रूस के
साइबेरिया के नोवोडिबिस्क की है। वहां इन दिनों बेहद ठंड पड़ रही है। शहर
का तापमान भी -45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में लोग अपने घरों
में दुबक गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस शहर में साल भर ठंडा मौसम रहता है।

Comments
Post a Comment