बड़ा खुलासा: बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है दिल्ली धमाका
नई दिल्ली: दिल्ली में स्थित इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि, दिल्ली में इसरायली दूतावास के पास हुआ कम तीव्रता का धमाका किसी बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है। हालांकि इस ब्लास्ट से भले ही किसी की जान नहीं गई, लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है।
दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई में सभी धर्मस्थलों, देशभर के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई और उत्तर प्रदेश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है, ताकि कोई भी साजिश नाकाम की जा सके।
दिल्ली में IED ब्लास्ट, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे
वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस धमाके की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि, ये धमाका तनाव पैदा करने के लिए किया गया है। इस धमाके के बाद इसरायली दूतावास के आसपास की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि धमाका उस समय हुआ जब वहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर राजपथ पर बीटिंग द रिट्रीट चल रही थी।
पहले इंतजार, अब नहीं परवाह, पांच राज्यों में बर्बाद हुए वैक्सीन के 5 हजार डोज
धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ख़ुफ़िया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। उन्होंने ख़ुफ़िया एजेंसियों को दिल्ली पुलिस की मदद करने के निर्देश दिए है। इस घटना के बाद अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा भी रद्द हो गया है। गौरतलब है कि, बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के बड़े नेता हर महीने राज्य का दौरा कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment