सावधान इंदौर! चिकन शॉप में मिला बर्ड फ़्लू, 17 दुकानों पर कार्रवाई
इंदौर: शहर में कोरोना के बीच बर्ड फ़्लू तेजी से पैर पसार रहा है। बर्ड फ़्लू से अबतक 250 कौओं की मौत हो गई है। हाल ही में इंदौर के आजाद नगर इलाके की चार चिकन शॉप के तीन चाकुओं में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। निगम ने देर रात कार्रवाई करते हुए आजाद नगर थाना क्षेत्र में मूसाखेड़ी और अन्य जगहों की 17 दुकानों से 197 मुर्गियों और 200 अंडों को एहतियात के तौर पर जब्त किया।
अमेरिका में पब्लिक इमरजेंसी, संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन
वहीं गाइडलाइन के अनुसार इन दुकानों के एक किमी के दायरे में आने वाली सभी चिकन शॉप्स को बंद कर आज से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक जब्त की गई मुर्गियों को मारकर दफनाया जाएगा।
इधर, रतलाम में तीन दिन में 15 कौओं की मौत हो गई है। इसको देखते हुए पशु विभाग अलर्ट हो गया है। मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले के सभी चिकित्सालयों में निर्देश जारी कर आसपास के पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है।
इंदौर: रथ पर विराजे रणजीत बाबा, प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब
गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एतियाती कदम उठाते हुए केरल और उसके सीमावर्ती राज्यों से आने वाली पोल्ट्री (मुर्गे-मुर्गी) पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कलेक्टरों से भी कहा गया है कि वे राज्य के पोल्ट्री ऑपरेटरों से बैठक कर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन कराएं और रैंडम सर्वे भी हो।

Comments
Post a Comment