राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपए
नई दिल्ली: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए आज से धन संग्रह की शुरुआत हो गई है। इस निधि समर्पण अभियान की शुरुआत के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले पांच लाख का चेक दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए दान किए। वहीं, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोढाकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोंविदभाई ढोढाकिया लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
पतंगों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, आगन में छाई संक्रांति की खुशियां
राम मंदिर निर्माण के लिए आज सबसे बड़ा चंदा रायबरेली से मिलेगा। रायबरेली के सुरेंद्र सिंह आज मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का समर्पण निधि सौंपेंगे। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि धन संग्रह के लिए पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी। इस दौरान 10 रुपए, 100 रुपए और एक हजार रुपए के कूपन होंगे। इसके अलावा दो हजार रुपए से ज्यादा दान करने वालों को रसीद भी दी जाएगी।

Comments
Post a Comment