इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट
इंदौर: इंदौर में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ब्रिटेन से भारत आए एक यात्री में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। गुरूवार को दिल्ली की लैब से आई रिपोर्ट में यात्री में नया वायरस पाया गया है। मरीज में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि संभागायुक्त पवन शर्मा ने की है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है और नए सतरें की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर्स ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि, पिछले दिनों ब्रिटेन से लौटे 100 यात्रियों की जांच की गई थी, जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों मरीजों में नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए इनके जांच सैंपल दिल्ली की लैब भेजे गए थे, एक यात्री को होम आइसोलेट किया गया था, जबकि दूसरा यात्री सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती है।
सावधान इंदौर! चिकन शॉप में मिला बर्ड फ़्लू, 17 दुकानों पर कार्रवाई
जांच में वायरस के स्पाइक जीन में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नए स्ट्रेन की पहचान बी 1.1.7 के रूप में हुई है। अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने नया स्ट्रेन मिलने की पुष्टि की हैं। मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रदेश से अन्य चार मरीजों के सैंपल भी नई स्ट्रेन की जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है।
नया स्ट्रैन मिलने के बाद अब संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी। ब्रिटेन से आने वाले दोनों यात्री जिस फ्लाइट से इंदौर आए थे, उनकी सीट के आगे-पीछे बैठे यात्रियों को खोजकर स्वास्थ्य विभाग ने उनकी भी स्क्रीनिंग की थी।

Comments
Post a Comment