नहीं रहे माता की भेंटे गाने वाले नरेंद्र चंचल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 



नई दिल्ली:
'तूने मुझे बुलाया शेरावालिये' गाने वाले बजन सम्राट नरेंद्र चंचल नहीं रहे। 80 साल की उम्र में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया है। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मातारानी के भजन गाते हुए बि‍ताया था।उनके भजन घर घर मशहूर हुए। उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

कोरोना वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग

अमृतसर में जन्मे तथा जालंधर को अपनी कर्मभूमि मानने वाले नरेंद्र चंचल के निधन से शहर के धार्मिक स्थलों में भी शोक की लहर है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के दिनों में हाजिरी लगवाने वाले नरेंद्र चंचल के शहर में वरुण मदान एकमात्र शिष्य है। जिन्होंने नरेंद्र चंचल से धार्मिक संगीत का ज्ञान प्राप्त किया है।

Comments