जब नंदीग्राम में ममता बनर्जी की पदयात्रा में लगे 'जय श्री राम' के नारे
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और टीएमसी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर नंदीग्राम के रण में जीत हासिल करने के लिए दोनों दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को प्रचार के दौरान यहां जबरदस्त नजारा देखने को मिला। एक और यहां अमित शाह का रोडशो है, तो ममता बनर्जी पदयात्रा कर रहीं हैं।
दरअसल, नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही हैं। वो व्हीलचेयर पर सवार होकर पदयात्रा की अगुआई कर रही हैं। ममता बनर्जी जैसे ही घर से निकल रही थीं, ठीक बगल में अमित शाह का रोड शो चल रहा था। ममता के काफिले को देख कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का खास मकसदपदयात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन मैंने यहां की माताओं और बहनों को अपना सम्मान देने के लिए नंदीग्राम को चुना। मैं नंदीग्राम आंदोलन को सलाम करने के लिए यहां आई हूं। '
ये पहला मौका नहीं है जब ममता के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए हों। इससे पहले जनवरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगे थे।. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंच पर बोलने के दौरान भीड़ ने नारे लगाने शुरू कर दिए थे।
खास बात ये है कि इस नारेबाजी से नाराज होकर उन्होंने बोलने से मना कर दिया था। वहीं, उन्होंने भीड़ पर पार्टी विशेष होने के आरोप भी लगाए हैं।पश्चिम बांगाल की राजधानी कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment