अपने भाषण खुद लिखते हैं पीएम मोदी, जानें कैसे मिलती है जानकारी



नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज किसी न किसी मुद्दे पर संबोधित करते हैं। कभी राजनीति, जीडीपी, बजट, रक्षा, स्वास्थ्य तो कभी किसी मीटिंग को संबोधित करते हैं। कोरोना काल में पीएम मोदी ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी बात रखी और जनता से भी समय-समय पर संवाद किया। लगभग हर दिन पीएम मोदी कई जगह यात्रा करते हैं और राजनीतिक रैलियों से लेकर, किसी योजना या कार्यक्रम को शुरू करने पर संबोधित भी करते हैं।

 ऐसे में सवाल उठता है कि, प्रधानमंत्री के भाषण लिखता कौन हैं? इस पर खर्च कितना आता है, तो इसकी जानकारी एक आरटीआई में दी गई। आरटीआई के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, विभिन्न स्रोतों से इनपुट प्राप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री अपने भाषणों को अंतिम रूप देते हैं। इवेंट की प्रकृति के आधार पर विभिन्न व्यक्ति, अधिकारी, विभाग, संस्थाएं, संगठन आदि पीएम के भाषण के लिए इनपुट प्रदान करते हैं। इसके बाद पीएम खुद इन इनपुट्स को आधार बनाकर अपने भाषण को अंतिम रूप देते हैं।'

आरटीआई के जवाब में बताया गया कि जवाहरलाल नेहरू के समय से लेकर नरेंद्र मोदी तक, प्रधानमंत्री के प्रत्येक भाषण के लिए पार्टी यूनिट्स, मंत्रालयों, संबंधित विषय विशेषज्ञ और पीएम के लिए काम करने वाली निजी टीम प्रधानमंत्री के भाषणों के लिए इनपुट जुटाते रहे हैं और सिलसिला अभी भी जारी है। हालानी, पीएम मोदी के भाषण लिखने में कितना खर्च होता है और भाषण को अंतिम रूप देने के लिए पीएम कितना समय देते हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
https://www.aajtak.in/india/news/story/who-writes-pm-narendra-modi-speeches-pmo-answer-in-a-rti-all-about-pm-modi-speeches-writer-lbse-1216137-2021-03-03
 

Comments