कोरोना को लेकर सरकार की सख्ती, भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ्यू


भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य्पप्रदेश सरकार ने भी सख्ती कर दी है। भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। 17 मार्च से दोनों शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलवा छिंदवाडा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। इन सभी शहरों में भले ही कर्फ्यू नहीं लगाया गया हो लेकिन बाजार रात 10 बजे बंद करने के आदेश दिए गए है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजधानी भोपाल और इंदौर में कल रात यानी 17 मार्च की रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद करने का भी निर्णय लिया गया।

Comments