'अप्रैल-मई में आएगी कोरोना की दूसरी लहर का पीक, 25 लाख हो सकते है संक्रमित'
नई दिल्ली: पांच महीने बाद देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। फरवरी से ही कोरोना संक्रमण की रफतार बढ़ने लगी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, देश में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है, जो ज्यादा तेजी से फैलती है और ज्यादा घातल भी है। इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट ने चिंता और बढ़ा दी है। SBI की रिसर्च टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कोरोना की दूसरी लहर लगभग 100 दिनों तक रहेगी। इसका असर मई तक रहेगा।
23 मार्च के ट्रेंड को आधार मानकर रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी लहर से तकरीबन 25 लाख से अधिक लोग कोरोना संकमित हो सकते हैं। SBI ने 28 पेज की रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि लोकल लेवल पर लॉकडाउन का असर नहीं होता इसलिए मास लेवल पर वैक्सीनेशन ही इसका एकमात्र उपाय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते से लेकर मई के मध्य तक देश में कोरोना का पीक हो सकता है।
खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि राज्यों में टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। अगर वर्तमान समय की रोजना टीकाकरण की गति को 34 लाख से बढ़ाकर 40-45 लाख रोजाना किया जाए तो तीन से चार महीने में 45 साल से ऊपर के लोगों को पूरी तरह से वैक्सीनेट किया जा सकता है।
गौरतलब है कि, आज एक दिन में दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा 53,476 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े पिछले पांच महीने में सबसे अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश के 18 राज्यों में डबल म्यूटैंट वैरियंट पाया गया है। आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर समय से पहले आ गई है. इसलिए हम सबको सचेत रहने की जरूरत है।

Comments
Post a Comment