इंदौर डबल मर्डर: नाबालिग बेटी ने रची थी माता-पिता की हत्या की साजिश, खाने में मिलाई थी गोलियां


इंदौर: शहर के रुक्मणी नगर में हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 15वीं बटालियन के सिपाही ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या की साजिश उनकी ही नाबालिग बेटी ने रची थी। वह अपने प्रेमी डीजे के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता उसपर बंदिश लगाने लगे। इस बात पर उसने साजिश रच खुद खाना बनाया और सब्जी में 12 गोलियां मिला दीं।

 इंदौर: मां-बाप की कातिल नाबालिग बेटी, प्रेमी अंदर कर रहा था मर्डर, बाहर कुत्ता घुमा रही थी लड़की 

जैसे ही दोनों गहरी नींद में सोए तो उसने अपने प्रेमी धनंजय यादव (डीजे) को दराता व चाकू लेकर बुला लिया और हत्या करवा दी। हत्या कर फरार हुई नाबालिग बेटी व प्रेमी धनंजय गुरुवार रात में मंदसौर के कैलाश मार्ग स्थित होटल सेगिरफ्तार किए गए हैं।

डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार ज्योतिप्रसाद की 16 वर्षीय बेटी केंद्रीय विद्यालय में 10वीं में पढ़ती है। दो साल से उसका गांधीनगर निवासी धनंजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन ज्योति को डीजे से मिलना पसंद नहीं था। लड़की ने माता-पिता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

 मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम

 पुलिस के मुताबिक धनंजय यादव उर्फ डीजे गांधीनगर निवासी पूर्व उप सरपंच नैनसिंह का बेटा है। दो महीने पहले ज्योति ने कॉलोनी में रहने वाले वैभव के यहां पर धनंजय को पकड़ लिया था। बुधवार को भी चचेरी बहन ने उससे बात करते पकड़ा। इस बात पर ज्योति ने बेटी को डांटा और कहा आइंदा बात मत करना। माना जा रहा है कि, इसी के बाद हत्या की साजिश रची गई। घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया था। मर्डर के बाद से बेटी का मोबाइल भी बंद था।




 

Comments