सावधान! कोरोना मरीजों में मिला फंगल इंफेक्शन, आंखों की रोशनी को ख़तरा
नई दिल्ली: कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे है लेकिन ख़तरा अभी भी बना हुआ है। हाल ही में कोरोना मरीजों को लेकर डॉक्टर्स डॉक्टर्स की चेतावनी ने टेंशन बढ़ा दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, कोरोना मरीजों को फंगल इंफेक्शन का ख़तरा है। जिन मरीजों में ये इंफेक्शन पाया गया है, उनकी आंखों की रौशनी चली गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 15 दिनों में ईएनटी सर्जन ने COVID-19 म्यूकोर्मोसिस के 13 मामले देखे हैं।
सर गंगाराम हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मोसिस रोग लंबे समय से प्रत्यारोपण और आईसीयू और इम्यूनोडिफ़िशिएंसी रोगियों की बीमारी और मौतका कारण रहा है। हालांकि, कोविड -19 रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जो गंभीर चिंता का कारण है। पिछले 15 दिनों में, ईएनटी सर्जनों ने 50 प्रतिशत से अधिक रोगियों में COVID-19 म्यूकोर्मोसिस रोग के मामले देखे हैं।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय में डॉक्टरों को लगभग 10 रोगियों का इस इंफेक्शन के लिए उपचार करना पड़ा था। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत मरीज आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो देते हैं। इन पांच रोगियों को गंभीर हालत के कारण काफी देखभाल की जरूरत पड़ रही है।
SGRH के सलाहकार ईएनटी सर्जन वरुण राय ने कहा कि नाक बंद, आंख या गाल में सूजन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत ओपीडी में ऐंटिफंगल थेरेपी जितनी जल्दी हो सके शुरू कर देनी चाहिए।

Comments
Post a Comment