किसानों को दूल्हे का अनोखा' समर्थन: मर्सिडीज छोड़ ट्रैक्टर पर ले गया बरात


हरियाणा: कोरोना काल के बीच एक ओर जहां शादियों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 12 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए है। इन किसानों को तमाम संग्ठानों, आम लोग और राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसी बीच एक दूल्हे ने भी किसानों के समर्थन के लिए अनोखा तरीका निकाला है।

दूल्हा घर में रखी मर्सिडिज छोड़ ट्रेक्टर से अपनी दुल्हन को लेने गया। मामला हरियाणा के करनाल का है। यहां दुल्हे सुमित ने अपनी शादी में बरात के लिए घर में खड़ी मर्सिडिज के बजाय ट्रैक्टर को चुना। इतना ही नहीं बारातियों ने दूल्हे का साथ देते हुए ट्रैक्टर पर बैठकर जय जवान, जय किसान के नारे भी लगाए। ऐसा उसने किसानों का साथ देने के लिए किया।

https://twitter.com/ANI/status/1334774421941231619

सुमित का कहना है कि इस पहल से किसानों के साथ होने का संदेश है। सुमित की बारात कुल चार ट्रैक्टरों पर निकली। सभी ट्रैक्टरों पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगे दिखाई दिए। सुमित द्वारा की गई इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

सुमित काफी वेल एजुकेटेड हैं और उनकी दुल्हनिया भी ( IT ) प्रोफेशनल है। उसने भी अपने होने वाले पति का पूरा साथ दिया। दूल्हे ने बताया कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किसानों से मिलने जाएंगे। इस कपल ने अपनी शादी के दौरान मिली राशि भी किसान आंदोलन की मदद के लिए दान कर दी।




Comments