सिनेमाघरों में फ़िल्में नहीं, मिल रहे गर्म कपड़े, खरीदने वालों की लगी भीड़
भोपाल: कोरोना के चलते कई महीने बंद रहे सिनेमाघर अब खुले भी है, तो कई तरह की शर्तों के साथ। इन शर्तों के साथ सिनेमाघरों के मालिकों को फ़िल्में दिखाना महंगा पड़ रहा है। इसके चलते कई टॉकीजों पर ताले लग गए है, तो कई टाकीजों में फिल्मों की जगह अब गर्म कपड़े देखने को मिल रहे है। दरअसल, भोपाल में जो सिनेमाघर पूरी तरह से बंद हो गए है, उन्हें मॉल या किसी अन्य बिल्डिंग का निर्माण कर दिया गया है।
भोपाल के पुराने इलाके के मशहूर सिनेमाघर अल्पना टॉकीज और भोपाल टॉकीज सहित कई अन्य में इन दिनों फिल्मों की जगह गर्म कपड़ों की बड़ी-बड़ी सेल लगी हुई है। लोग यहां 'विदाउट टिकट' जमकर खरीदारी करने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कोरोना काल में सेल के नाम पर भीड़ लग ही रही है तो फिल्में भी लगानी चाहिए थीं।
खाली घर में शख्स को दिखा ख़ुफ़िया रास्ता, और फिर......
फिल्मों की जगह गर्म कपड़ों की सेल लगाने की बात पर टॉकीज के मालिकों ने कहा कि सिनेमाघरों को खोलने के लिए जो शर्ते रखी गई है, उसके मुताबिक़ केवल दो ही फ़िल्में दिखा सकेंगे। दो शो से कमाई, बार-बार सिनेमाहॉल को सेनेटाइज करना और आधी संख्या में लोगों को एंट्री देना मुश्किल भरा है।
इसके अलावा कपल्स और फैमिली वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि फिल्में लगा भी दें तो उतने दर्शक नहीं आ रहे, जिससे आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो रहा है। सिनेमाहॉल का मेंटनेंस करना कोई मजाक नहीं।

Comments
Post a Comment