Movies- Web Series देखने के लिए हो जाएं तैयार, फ्री हो रहा Netflix


नई दिल्ली: पॉप्युलर अमेरिकन OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अब अपनी पसंदीदा मूवी और वेब सीरीज फ्री में देख पाएंगे। दरअसल, आज रात 12 बजे से नेत्फ्लिक्स फ्री हो रहा है। इस प्लेटफार्म ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि 5-6 दिसंबर को बिना सब्सक्रिप्शन वाले लोग भी फ्री में इसके कंटेंट का आनंद उठा सकेंगे। स्ट्रीम फेस्ट के मौके पर कंपनी दो दिन नेत्फ्लिक्स फ्री कर रही है।

एक और दिलचस्प बात यह है कि आप स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स को एक्सेस कर सकेंगे।अगर आप भी नेटफ्लिक्स के धमाकेदार कंटेंट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अभी से तैयार हो जाइये। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जो बहुत आसान है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको नेटफ्लिक्स ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद यहां आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। इसमें आपका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसी जानकारी रजिस्टर करनी होगी।
  • नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाते समय अपनी बैंक की किसी भी जानकारी को दर्ज करने की जरूरत नहीं है।आप इसे स्किप कर सकते हैं।
  • बस अकाउंट बनने के बाद आप दो दिनों तक प्रीमियम कंटेंट को भी मुफ्त में एंजॉय कर सकते हैं।
  • आप Netflix.com/streamfest वेबसाइट पर जाकर भी यह सुविधा ले सकते हैं।


हालांकि, इस दौरान नेत्फ्लिक्स की कुछ शर्तें भी है। अगर आप नेटफ्लिक्स का फ्री टायल इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस सुविधा का इस्तेमाल केवल वही लोग कर पाएंगे, जो  लोग पहली बार इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाएंगे। एक और गौर करने वाली बात यह है कि फ्री में एक्सेस करने वाले लोग HD या फुल HD कंटेंट नहीं देख पाएंगे। वे केवल एसडी फॉर्मेट में भी कंटेंट देख पाएंगे।

Comments