77 हजार रुपए है भारतीय किसान की औसत सालाना कमाई, टॉप पर है पंजाब-हरियाणा के अन्नदाता

 



नई दिल्ली: इन दिनों देश में किसान आंदोलन चरम पर है। इस किसान आंदोलन की चर्चा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। गरीब से लेकर अरबपतियों का पेट भरने वाला किसान आज भी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ये अन्नदाता सबका पेट भरता है लेकिन अपना पेट मुश्किल से भर पता है, ऐसे में बचत के नाम पर तो कुछ सोचा ही नहीं जा सकता।

सरकार ने 2022 तक किसानों की आत दोगुनी रखने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि, आखिर देश के अन्नदाता की आय है कितनी। एक सर्वे के मुताबिक़, एक भारतीय किसान की औसत कमाई सालाना 77,124 रुपए है। महीने का देखे तो महज 6,427 रुपए। वहीं, किसानों के औसत खर्च पर नजर डाले तो वो करीब 6,227 रुपए है। ऐसे में किसानों के पास बचत के लिए कुछ नहीं है।

किसानों की कमाई का औसत देखें तो इस मामले में पंजाब सबसे आगे और बिहार सबसे पीछे है। सबसे ज्यादा औसत कमाई पंजाब के किसानों की सालाना 2,16,708 रुपए की है। लेकिन पंजाब के किसान की कमाई का औसत भी देखे, तो ये  किसी फ्रेशर युवा की आमदनी से भी कम है। पंजाब के बाद सबसे ज्यादा औसत कमाई हरियाणा के किसानों की सालाना 1,73,208 रुपए है।

किसानों की कमाई के मामले में तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर का है, जहां किसानों की सालाना औसतन कमाई 1,52,196 रुपए की है। कश्मीर के किसानों की आमदनी गुजरात, महाराष्ट्र जैसे संपन्न राज्यों से भी काफी ज्यादा है।केरल में किसानों की औसत सालाना कमाई 1,42,668 रुपए की है। केरल के बाद स्थान कर्नाटक का है, जहां के किसानों की सालाना औसत कमाई 1,05,984 रुपए की है।

 संपन्न कहे जाने वाले राज्य गुजरात के किसानों की सालाना औसत कमाई 95,112 रुपए तो महाराष्ट्र के किसानों की औसत सालाना कमाई 88,620 रुपए की है।मध्य भारत की बात करें तो राजस्थान के किसानों की सालाना औसत कमाई 88,188 रुपए, मध्य प्रदेश के किसानों की औसत सालाना कमाई 74,508 रुपए की है। छत्तीसगढ़ के किसानों की औसत सालाना आमदनी 62,124 रुपए है।

ओडिशा के किसानों की औसत सालाना आमदनी 59,712 रुपए, तो पश्चिम बंगाल के किसानों की सालाना आमदनी 47,760 रुपए  है। इसी तरह झारखंड के किसानों की सालाना औसत आय 56,652 रुपए है। उत्तर प्रदेश और बिहार उन राज्यों में शामिल है, जहां किसानों की कमाई सबसे कम है।

 उत्तर प्रदेश के किसानों की औसतन सालाना आय सिर्फ 58,944 रुपए तो बिहार के किसानों की औसत सालाना आय सिर्फ 42,684 रुपए है। बिहार इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है। यह हाल तब है जब इन राज्यों में बेहद उपजाऊ कहे जाने वाले गंगा-यमुना के मैदानी इलाके हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश