बर्गर खाने के लिए खर्च किए दो लाख रुपए, हेलीकॉप्टर से 360 किमी दूर पहुंचा शख्स
नई दिल्ली: पिज़्ज़ा, बर्गर खाने का मन हो तो, हम आसपास किसी भी दुकान पर जाकर खा लेते हैं लेकिन जब एक अमीर शख्स की बर्गर खाने की इच्छा हुई, तो वह इसके लिए 360 किलोमीटर दूर गया। इतना ही नहीं इसके लिए उसने दो घंटे के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया।
मामला रूस का है। यहां प्राइवेट याट के कारोबारी विक्टर मार्टिनोव ने मैकडोनाल्ड जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया। मैकडी रेस्त्रां तक पहुंचने के लिए करोड़पति विक्टर ने करीब 2 लाख रुपए में हेलिकॉप्टर राइड पर खर्च कर दिया। गर्लफ्रेंड को साथ लेकर वे हेलिकॉप्टर से बर्गर खाने पहुंचे।
असल में 33 साल के विक्टर क्रीमिया में छुट्टी मना रहे थे। इस दौरान उन्हें मैकडी के बर्गर खाने की तलब हुई. इसके बाद उन्होंने क्रीमिया से क्रासनोडर का सफर किया। हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर वे करीब 360 किमी दूर मैकडी रेस्त्रां में पहुंचे.।
रेस्त्रा में विक्टर ने बिग मैक, फ्रेंच फ्राइज, मिल्कशेक वगैरह ऑर्डर किया। रेस्त्रां का बिल करीब 4,859 रुपएआया। वहीं, हेलिकॉप्टर किराए पर देने वाली कंपनी ने कहा कि इससे पहले कभी भी ऐसी बुकिंग नहीं आई थी जब किसी व्यक्ति ने सिर्फ बर्गर खाने के लिए हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी हो।

Comments
Post a Comment