स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक



भोपाल: बहुजन समाजवादी पार्टी की विधायक इन दिनों छात्रा बन परीक्षा दे रही हैं। बसपा विधायक रामबाई 8वीं तक पढ़ी हैं और अब 10वीं की परीक्षा दे रहीं हैं। वह बुधवार को शासकीय जेपीबी स्कूल में राज्य ओपन परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय का पेपर देने पहुंची।अभी रामबाई के 4 परीक्षा और बची हैं।

जब बिना मास्क पहने लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने ली क्लास

बुधवार को विज्ञान की परीक्षा के दौरान रामबाई रूम नंबर 22 में सबसे पीछे की पर परीक्षा देती नजर आईं। जहां तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान विधायक का गनमैन भी रूम के दरवाजे पर तैनात रहा। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए स्कूल के मुख्य गेट पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे।

जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल

रामबाई सिर्फ 8वीं पास हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में दी थी। अब वह 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती हैं, जिसके लिए वह परीक्षा दे रही हैं। स्कूल के प्राचार्य रामकुमार खरे ने बताया कि राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 29 दिसंबर तक चल रहीं हैं, जिसमें पथरिया विधायक रामबाई सिंह भी शामिल हैं।

Comments