सावधान! 20 करोड़ चीनी स्मार्टफोन यूजर्स को खतरा, चीन ने हैंडसेट में डाला virus


नई दिल्ली: चीनी एप्स से सुरक्षा के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कई एप्स बैन कर दिए है। एप्स के बाद अब चीनी स्मार्टफोन्स से भी आपकी सुरक्षा को ख़तरा है। यदि आप भी चीनी कंपनी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। हाल ही में जो खुलासा हुआ है, उसके बाद आप चीनी मोबाइल फोन्स पर विश्वास करने से पहले सोचेंगे। ये खुलासा आपको बड़ा झटका दे सकती है।

दरअसल, एक चीनी कंपनी ने 20 करोड़ लोगों के स्मार्टफोन में वायरस डाल दिया है। टेक साइट themobileindian की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में चीनी मोबाइल कंपनी जियोनी को इस करतूत का दोषी पाया गया है। कंपनी ने जानबूझकर लगभग 20 करोड़ मोबाइल फोन्स में ट्रोजन होर्स वायरस दिया। इसके लिए किसी भी यूजर की इजाजत नहीं ली गई।

चीनी कंपनी जियोनी की सहयोगी कंपनी शेनझेन झिपू टेक्नोलॉजी ने यूजर्स के मोबाइल में अपडेट के नाम पर ट्रोजन होर्स वायरस डाल दिया। इसके बाद इन मोबाइल यूजर्स को अनचाहे विज्ञापन दिखाए। कंपनी ने इन विज्ञापनों की मदद से लगभग 4.2 मिलियन डॉलर कमाए।

इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब चीन की एक कोर्ट ने जियोनी को इस करतूत का दोषी पाया। अदालत के फैसले के मुताबिक, 2 करोड़ से ज्यादा जियोनी फोन्स दिसंबर 2018 और अक्टूबर 2019 के बीच एक ऐप के माध्यम से जानबूझकर ट्रोजन हॉर्स मैलवेयर से संक्रमित किए गए थे। कोर्ट ने इस अपराध में दोषी अधिकारियों को 3 से 3.5 साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा हर दोषी अधिकारी पर लगभग 22 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।  

Comments