नेहुप्रीत के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो
मुंबई: न्यूलीवेड कपल नेहा कक्कर और रोहनप्रीत के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हाँ, बॉलीवुड सिंगर और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह पेरेंट्स बनने वाले हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा कक्कर ने रोहनप्रीत सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए नेहा कक्कड ने लिखा, “ख्याल रख्या कर” ‘#KhyalRakhyaKar’ तो वहीं रोहनप्रीत सिंह ने भी नेहा कक्कड़ की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा”।
https://www.instagram.com/p/CI7E-TWDDbA/?utm_source=ig_web_copy_link
नेहा कक्कड़ के फोटो डालने के बाद उनके फैंस कमेंट करके उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स नेहा की प्रेग्नेंसी पर हैरानी जता रहे हैं और हैरानी का कारण है कि दोनों की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई है। ऐसे में उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए यह खबर थोड़ी हैरान करने वाली है।
नेहा कक्कड़ के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी वही फोटो शेयर की है, जिसमें वह नेहा कक्कड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं। रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ की शादी से लेकर हनीमून तक के, सोशल मीडिया पर खूब चर्चे रहे थे और अब सिंगर की प्रेग्नेंसी भी सुर्खियां बटोर रही है।

Comments
Post a Comment