ताऊते के बाद एक और सुपर साइक्लोन का अलर्ट, पश्चिम बंगाल में मचाएगा तबाही
नई दिल्ली: चक्रवात तूफ़ान ताऊते की तबाही से अभी देश उभर ही नही पाया कि, मौसम विभाग के एक और चक्रवाती तूफ़ान के आने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, 23 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में यश नाम का एक सुपर साइक्लोन सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देगा।
संभावना जताई जा रही है कि, ये सुपर साइक्लोन बांग्लादेश की ओर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का नाम ओमान है और इसकी गति अम्फान जितनी तेजी हो सकती है। बता दें कि अम्फान ने पिछले साल 19 मई को बंगाल और आसपास के इलाकों को तबाह कर दिया था।
हालांकि मौसम विभाग तूफान की दिशा और गति को लेकर निश्चित नहीं है लेकिन विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव बना हुआ है। विभाग ने कहा कि जिस तरह से बढ़ रहा है, सप्ताह के अंत तक ये एक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है।
इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 23 मई को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी जा चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कम दबाव बनने से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना समेत गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में तापमान बढ़ रहा है और इसके और बढ़ने की संभावना है।

Comments
Post a Comment