मध्यप्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन, बढ़ेगी सख्ती

 




भोपाल:
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 15 मई कर दी है। रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा।

संक्रमण अब बड़े शहरों से ज्यादा छोटे शहरों खासकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से पैर पसार रहा है। इसको लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि, अब कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करना होगा। गांवों में संक्रमण नहीं रोका गया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी संक्रमण फैल रहा है। जरा भी ढिलाई कि तो बड़े संकट में फंस जाएंगे।

सीएम ने कहा कि ऐसी शादी करने का कोई औचित्य है, जिसके कारण अपना और अपनों का जीवन संकट में डाल दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सभी की सहमित से निर्णय लेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनििधयों, कांग्रेस, बीजेपी के सदस्य सहित समाज सेवियों को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने इलाकों में व्यवस्थाएं करने को कहा है।  

Comments