स्लॉट बुकिंग के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, सीधे लगवा सकेंगे वैक्सीन

 


 
नई दिल्ली: भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने में अब आसानी होगी। वैक्सीन लगवाने के लिए अब 18 से 44 साल तक के लोगों को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। केन्द्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस नियम को बदल दिया है, जहां वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक करना पड़ते थे। अब ये लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते है।

18 साल से 44 साल की उम्र के वैक्सीनेशन के लिए अब ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। अब 18 से 44 साल के लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर्स पर  जाकर वैक्सीन ले सकते हैं। हालांकि कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रोजना जब लोगों को टीका देने का समय खत्म हो जाएगा या दिन के अंतिम समय में जो वैक्सीन बच जाएगी, उसे ऑनसाइट व्यवस्था के तहत लोगों को दी जाएगी, जिससे कि टीके की बर्बादी ना हो। इस नई व्यवस्था का जिक्र कोविन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। फिलहाल नई सुविधा सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर ही होगी।

दरअसल, कई लोग वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के बाद भी टीका लगवाने के लिए सेंटर पर नहीं पहुंचते हैं और इस कारण टीकों के खराब होने की खबरें आ रही थीं। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Comments