18 दिन के लिए लगेगा टोटल लॉकडाउन!, केंद्र सरकार ने तैयार किया था प्रस्ताव



नई दिल्ली:
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यों में स्थिति के हिसाब से पाबंदियां लगाई हुई है। इसी बीच ऐसी ख़बरें आ रही है कि, देश में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर हो रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि, सरकार 18 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने जा रही है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया था, जिसमें देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की बात कही गई थी। इसी को आधार बनाकर लॉकडाउन संबंधी पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लॉकडाउन के मैसेज पर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने हकीकत बयां की है।  PIB ने अपने फैक्ट चैक में पाया है कि लॉकडाउन को लेकर वायरल किया जा रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

PIB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्‍ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्‍पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी की रफ्तार थामने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके तहत 3 मई से 20 मई के बीच देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। इस मैसेज में पीएम मोदी का फोटो भी है। फोटो के नजदीक सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सरकार की ओर से लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी कर दी गई है।  वायरल हो रहे मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी राज्‍यों ने संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर सहमति जताई है।







Comments