झूठी तस्वीर दिखाकर TMC पर रेप का आरोप लगा रही बीजेपी! महिला ने बताई सच्चाई
कोलकाता: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। राज्य के कई इलाकों में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। इन हिंसक झड़पों में अब तक बीजेपी और टीएमसी के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं। इस दौरान बीजेपी ने एक बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाया था कि बीरभूम के नानूर में उनकी दो महिला एजेंटों के साथ गैंगरेप किया गया है। बीजेपी के इस आरोप के बाद अब वह महिला खुद सामने आई है और घटना की सच्चाई बताई है।
अपर्णा नाम की इस महिला ने कहा कि रेप की वारदात सच नहीं है, ऐसी घटना नहीं हुई। मैं पोलिंग एजेंट थी, मुझे धमकी दी गई थी। नतीजे आने के बाद मेरे साथ मारपीट हुई। TMC के कुछ कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीटा। गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी दी गई। धमकी के डर से मैं गाव छोड़कर भाग गई। अपर्णा ने यह भी बताया कि जिस महिला की तस्वीर उनकी दिखाकर बताया गया वह उनकी नहीं है। वह एक पांव से अपाहिज है, जबकि तस्वीर में जो महिला दिखाई गई है वह अपाहिज नहीं है।
बीजेपी ने इसे लेकर सोशल मीडिया में बेहद अग्रेसिव कैंपेन चलाया और एक महिला की तस्वीर भी शेयर की गई। बीजेपी के मुताबिक, बीरभूम के नानूर में सावता गांव में दो महिलाओं के साथ टीएमसी वर्कर ने गैंगरेप किया। इनमें से एक का नाम अपर्णा दास बताया गया था, लेकिन आरोप लगाने के दूसरे दिन ही बीरभूम जिला अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी, जिन्हें चुनाव आयोग ने नियुक्त किया था ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खबर को फेक बता दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना हुई ही नहीं है।
उसी दिन रात में बीरभूम में टीएमसी के जिला प्रेसिडेंट अनुब्रतो मंडल ने अपर्णा दास को अपने साथ बिठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें महिला ने कहा कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। अपर्णा ने कहा कि, चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और उन्हें बुरी तरह पीटा और गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी, जिसके बाद वह अपने पिता के घर चलीं हैं।
हालांकि, उन्होंने ये साफ़ किया है कि, उनके साथ रेप जैसी कोई घटना नहीं हुई है। जब उनसे पूछा गया कि, वह किसी के दबाव में तो ये बात नहीं कह रहीं हैं? इसपर भी उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस महिला की तस्वीर उनकी दिखाकर बताया गया वह उनकी नहीं है। वह एक पैरे से विकलांग है, जबकि तस्वीर में जो महिला दिखाई गई है वह विकलांग नहीं है।

Comments
Post a Comment