'लालकिले पर कब्जा करना चाहते थे किसान, मोदी सरकार को बदनाम करने की थी साजिश'
नई दिल्ली: 26 जनवरी पर लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि, किसान बड़ी संख्या में लाल किले में इसलिए घुसे थे क्योकि वे वहां कब्जा कर उसे धरनास्थल बनाना चाहते थे। इसके अलावा 26 जनवरी को ही ऐसा इसलिए किया गया ताकि दुनियाभर में मोदी सरकार को बदनाम किया जा सके।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़, चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि, पूर्व योजना के अनुसा किसान लाल किले में बड़ी संख्या में घुसे और घंटों यहां रहे। पुलिस के मुताबिक़, इस ग्घतना की योजना नवंबर-दिसंबर में ही बना ली गई थी क्योकि हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में ट्रेक्टर लाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने इससे जुड़े डाटा भी चार्जशीट में पेश किए हैं।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हिंसा फैलाने के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू, इकबाल सिंह, मनिंदर मोनी और खेमप्रीत सहित 16 लोगों के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने सभी पर देशद्रोह, दंगा करना, हत्या की कोशिश और डकैती जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं।
पुलिस ने इस मामले में दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना को लाल किले की हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। इसमें कई बड़े किसान नेताओं के नाम भी शामिल हैं। तीस हजारी अदालत स्थित डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर आरोपपत्र में पुलिस ने तर्क रखा है कि मामले की जांच जारी है और नए तथ्य सामने आने पर इस मामले में पूरक आरोपपत्र भी दायर किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment