कल से बंद हो जाएंगी सभी सोशल मीडिया साइट्स! आज ख़त्म हो रही डेडलाइन


नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट्स आज जिंदगी का हिस्सा बन गई है। भारत में करोड़ों लोग फेसबुक, ट्विटर का इस्तेमाल करते है। अब देश में इस बात की जमकर चर्चा हो रही है कि, बुधवार से ये सोशल मीडिया साइट्स बंद हो जाएंगी। सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनियों को दी गई डेडलाइन्स आज ख़त्म हो रही है।

दरअसल, सरकार ने सेाशल मीडिया कंपनियों को शिकायत और निगरानी के लिए भारत में अफसरों की नियुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन भारतीय सोशल मीडिया कंपनी koo को छोड़कर किसी भी सोशल मीडिया कंपनी ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। सरकार की ओर से 25 फरवरी 2021 को दिए गए निर्देशों की डेडलाइन आज ख़त्म हो रही है। इसके बाद ये माना जा रहा है कि सरकार इन सोशल मीडिया कंपनियों पर कार्रवाई कर सकती है।

केंद्र ने इस साल की 25 फरवरी को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए ज्यादा कड़े नियमों की घोषणा की थी, जिसके तहत उन्हें रिपोर्ट की गई सामग्री को 36 घंटे में हटाना पड़ेगा और भारत में काम करने वाले किसी अधिकारी के साथ एक शिकायत निवारण सिस्टम बनाना होगा।

 दरअसल बीते कुछ सालों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद गलत तरीके से किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों को फैलाना, आपत्तिजनक जानकारी शेयर करना, देश में माहौल खराब करने जैसे काम लगातार किए जा रहे हैं। सरकार के कई बार निर्देश देने के बाद भी कंपनियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। ऐसे में अब सरकार सख्त गाइडलाइन्स बना सकती है।

 








Comments