कोरोना के बीच अब नई बीमारी की दस्तक, इंसानों में पाया गया बर्ड फ़्लू
नई दिल्ली: कोरोना वायरस तो अभी खत्म भी नहीं हुआ कि इसी बीच एक और बुरी खबर आ रही है। चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ़्लू पाया गया है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने 41 वर्षित शख्स में बर्ड फ़्लू का H10N3 पाए जाने की पुष्टि की गई। शख्स में बुखार सहित अन्य लक्षण दिखने पर उसे 28 अप्रैल को असोताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद उसमे बर्ड फ़्लू पाया गया।
नेशनल हेल्थ कमीशन ने पीड़ित शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि यह संक्रमण मुर्गियों से इंसान पहुंचा। हालांकि, NHC का कहना है कि H10N3 स्ट्रेन ज्यादा शक्तिशाली नहीं है और इसके बड़े स्तर पर फैलने का खतरा भी कम है। पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
NHC के अनुसार, शख्स के संपर्क में आए लोगों की चिकित्सकीय जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। बता दें कि चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। इससे खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं, जो पोल्ट्री में काम करते हों। हालांकि, अभी तक H10N3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था। चीन में इसका यह पहला मामला है।

Comments
Post a Comment